मुनस्यारी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव 2025 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। शनिवार दोपहर में विधायक हरीश धामी की मौजूदगी में स्कूली बच्चों के अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। शनिवार की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कैलाश कुमार और कमलजीत ढकरियाल ने प्रस्तुतियां दीं। वहीं बीते शुक्रवार की शाम और रात्रि में महिला मंगल दलों, स्थानीय बच्चों के साथ ही स्थानीय कलाकार गोविंद पंवार, प्रकाश सोराड़ी ने प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महोत्सव समिति के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद