मुनस्यारी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में पहली रात सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम रही। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से कड़ाके की ठंड में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
बुधवार की रात लोक गायिका दीपा धामी ने चैत की चेतवाल्ली... और सूफी गाने की प्रस्तुति दी। विद्या धामी के हास्य व्यंग पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। गायक जितेंद्र तोमक्याल ने हाथ पैरली घड़ी ला, खुट पैरली सैंडिल... गाने से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
महिला मंगल दल के कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत और एलारा कैपिटल लंदन के सीईओ अप्रवासी भारतीय राज भट्ट रहे। रावत ने कहा कि महोत्सव सांस्कृतिक पहचान से अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष राजू पांगती ने अतिथियों को जोहारी टोपी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद