डीडीहाट(पिथौरागढ़)। एसएसबी की 11वीं वाहिनी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। बुधवार को 61वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का शुभारंभ कार्यवाहक सेनानी संदीप कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि वाहिनी के जवान विषम परिस्थितियों में माइनस 20 डिग्री के तापमान में भी भारत-नेपाल सीमा पर देश की सुरक्षा में डटे हैं जो सराहनीय है। इस दौरान संदीक्षा के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए इनका आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट जय प्रकाश, डॉ. अतुल बड़ोनी सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे।