फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ऋषेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 20 Jul 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सावन मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही ऋषेश्वर महादेव मंदिर, आदित्य महादेव, पंचेश्वर, रामेश्वर, मानेश्वर, बालेश्वर और छमनिया शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश और नंदी की विशेष पूजा कर मनोकामनाएं मांगी। पुरोहितों ने बताया कि सावन मास भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान श्रद्धा से की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। लोहाघाट के अलावा बाराकोट और पाटी क्षेत्र के शिवालयों में भी सावन के पहले सोमवार पर विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें