फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Thu, 18 Oct 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मकान की छत पर रेलिंग लगाने के लिए लोहे का पाइप ले जा रहे एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ऐंचोली के चंद्रभागा के पास एक मकान में रेलिंग लगाने के लिए किरगांव निवासी देवेंद्र और दाड़िमखोला निवासी अनिल कुमार लोहे के पाइप लेकर जा रहे थे। मकान की छत पर पाइप ले जाते समय एक पाइप 11 हजार बोल्ट की बिजली लाइन को छू गया। इससे देवेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार झुलस गया।

कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायल मजदूर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि बिजली की लाइन घर से 15 फुट से अधिक की दूरी पर है। मजदूर द्वारा लोहे के पाइप को अधिक ऊपर तक उठा देने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें