बलुवाकोट थाने के अंतर्गत धार गांव से लापता एक महिला की लाश तीतरी के पास महाकाली से बरामद हुई है। दो जनवरी की रात महिला घर से निकली थी।
बलुवाकोट के थाना प्रभारी एसएस नयाल ने बताया कि धार निवासी रुद्र राम की पत्नी पुष्पा देवी (38) अचानक घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाश में तमाम स्थानों पर छानबीन की गई। शुक्रवार को पुष्पा की लाश तीतरी के पास महाकाली से बरामद हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।