नेपाल के डोटी और अछाम जिलों में भारी बारिश के दौरान मकान टूटने से दो लोगों की मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय अछाम से मिली जानकारी के अनुसार डोटी जिले के बारपाटा वार्ड नंबर एक में मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर परी बलायर (40) की मौत हो गई।
दूसरी घटना अछाम जिले के वीरपथगांव वार्ड नंबर एक की है। वहां मकान गिरने से लाल बहादुर खड़का के नौ साल के बेटे कमल की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घटना के वक्त घर पर नहीं थे। नेपाल पुलिस के जवानों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किसी तरह शवों को बाहर निकाला।