नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बैतड़ी जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटन नगरपालिका क्षेत्र निवासी महादेव अवस्थी (45) ने घर के पास स्थित पेड़ पर लटककर जान दे दी। दूसरी घटना में गुरखोला ग्राम विकास समिति निवासी विष्णु दत्त भट्ट (45) की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। उसका शव घर के पास खाई से बरामद हुआ। एक अन्य घटना में समोली ग्राम विकास समिति निवासी जयमल साउद (49) की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।