लोदियागैर आंगनबाड़ी केंद्र से बीती रात चोरों ने मध्याह्न भोजन की सामग्री चुरा ली। इससे पहले धारीधमौड़ा के स्कूल से भी चोरी हुई थी। प्रधानाध्यापक प्रमिला कोहली ने राजस्व पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र के किचन का ताला तोड़कर रसोई गैस का सिलेंडर, बर्तन, प्रेशर कुकर चुरा लिए। आंगनबाड़ी केंद्र आबादी से थोड़ा हटकर है। राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।