देवीधुरा और वालिक के बीच जमनपौड़ के पास सोमवार देर शाम एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। मंगलवार सुबह लोगों को दुर्घटना के बारे में पता चला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक ने हेलमेट पहना था। पुलिस के मुताबिक, मुकेश जोशी (25) पुत्र नंद किशोर जोशी निवासी कजीना हल्द्वानी में आम्रपाली इंस्टीट्यूट का छात्र था। वह सोमवार सुबह होली के अवकाश पर बाइक (यूके 04/एस1630) से घर कजीना जा रहा था। देवीधुरा और वालिक के बीच जमनपौड़ के पास नाले से बाइक निकालने के चक्कर में वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और सड़क के नीचे खाई में जा गिरा। मंगलवार सुबह हादसे के बारे में पता चला। आचार्य कीर्ति शास्त्री और ग्राम प्रहरी कुंवर सिंह ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पटवारी कल्याण सिंह धौनी और हरीश गहतोड़ी ने लोगों की मदद से शव को रस्सियों से बाहर निकाला। तहसीलदार बीएस माहरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा दिया है।