फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मनचलों को पीटा

Tue, 25 Dec 2018 10:55 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सिल्थाम में मनचलों को दबोचने के दौरान जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को छेड़छाड़ की घटनाएं हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन मनचलों को पकड़ा। सिल्थाम में लोगों ने पुलिस हिरासत में लिए गए मनचलों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मनचलों को बमुश्किल भीड़ से बचाकर चौकी में बैठाया।

विज्ञापन


क्रिसमस पर शहर में काफी भीड़ थी। चंडाक और भाटकोट रोड पर आवाजाही करने वाले लोगों की काफी संख्या रही। इस दौरान मनचलों ने कई स्थानों पर युवतियों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ की। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने महिला अस्पताल के पास तीन मनचलों को हिरासत में ले लिया। सिल्थाम में पुलिस हिरासत में लिए गए मनचलों की लोगों ने पिटाई कर दी।

पुलिस ने भीड़ से मनचलों को बमुश्किल बचाकर चौकी पहुंचाया। इसके बाद सभी मनचलों को कोतवाली ले जाया गया। इस मामले में देर शाम तक पकड़े गए मनचलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं, शहर में छेड़छाड़ की घटना पर कई संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। नगरवासियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


दिन भर रही बाइकरों की मनमानी
पिथौरागढ़। नगर की यातायात व्यवस्था को सुुचारु रखने के लिए सीपीयू तैनात की गई है। इसके अलावा हर तिराहे और चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद बाइकरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह से ही नगर की सड़कों पर बाइकर दोपहिया वाहन दौड़ाते नजर आए। टकाना में एक बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। इससे एक युवती के पैरों में चोट आ गई। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने तक बाइकर भाग गए। ब्यूरो

दोपहिया वाहन चुराने वाले दो किशोर पकड़े
पिथौरागढ़। पिछले दिनों कुमौड़ तिराहे से स्कूटी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए नाबालिगों से अन्य दोपहिया वाहनों की चोरियों पर भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें