फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी को राजस्व पुलिस ने दबोचा

Sun, 12 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
राजस्व पुलिस की गिरफ्त में युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर पर अकेली नाबालिग छात्रा से शनिवार को बलात्कार करने वाले युवक को राजस्व पुलिस की टीम ने रविवार दोपहर बाद बेड़ीनाग नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 376, 323, 452, 506 और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजस्व टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए शनिवार शाम से ही जाल बिछा दिया था।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार इंद्र सिंह बोरा ने बताया कि 20 वर्षीय युवक संजय बिष्ट ने छात्रा को घर पर अकेला देखकर उसके साथ बलात्कार किया था। बालिका के शोर मचाने पर यह युवक मौके से फरार हो गया। युवक के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र डसीला, विरेंद्र बोरा, अनुसेवक गोविंद पलियाल और पीआरडी जवान गिरीश आगरी की मदद से युवक को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया गया। आरोपी को सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। वहीं, लोगों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


बलात्कार के प्रयास के पांच आरोपी गिरफ्तार
धारचूला (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालय के बुग्यालों में यारसागंबू खोजने गई किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले पांच युवकों को रविवार को थाना पुलिस ने बुग्यालों में जाकर ही पकड़ लिया है। इनके खिलाफ धारा 323, 354, 147, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बलवंत कंबोज ने बताया कि किशोरी के बयान किए जाने हैं। उसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर युवकों के खिलाफ अन्य धाराएं भी लगाई जाएंगी। युवकों द्वारा की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल इस किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन युवकों ने किशोरी के साथ अभद्रता और मारपीट की थी, उन सभी की पहचान हो गई है, इनमें लुढ़कोट निवासी कैलाश धामी, उमच्या निवासी कैलाश धामी, वतन निवासी लक्ष्मण सिंह, उमच्या निवासी खुशाल सिंह और सुमदुम निवासी भूपेंद्र शामिल हैं। इन सभी को रविवार दोपहर बाद पुलिस थाने में ले आई। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें