पुलिस की गिरफ्त में स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष को करीब छह ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। वह हल्द्वानी से स्मैक लाकर पिथौरागढ़ में बेचता था। नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को सीओ शेखर सुयाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे पुलिस को चिमस्यानौला के पास मादक पदार्थ के साथ संदिग्ध युवक के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवकभागने लगा। उसे पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसकी जेब से स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक पौण गांव निवासी सूरज वल्दिया है और वह एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष है। सीओ ने बताया कि सूरज के कब्जे से 6.27 ग्राम स्मैक मिली है। वह हल्द्वानी से स्मैक लाकर पिथौरागढ़ में बेचता था। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के पकड़ने जाने के बाद कुछ अन्य संदिग्ध भी पुलिस की रडार पर हैं। आरोपी से हुई पूछताछ में कुछ और नाम भी प्रकाश में आए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री दीपक तिवारी का कहना है सूरज के मामले की मामले में जांच के बाद भी फैसला लिया जाएगा।