फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायर दवाओं की खेप सीमा पर पकड़ी

Sun, 25 Mar 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
एक्सपायर दवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पुल पर नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को मियाद पूरी कर चुकीं (एक्सपायर) दवाइयों के साथ पकड़ा है। ये दवाएं नेपाल के खोड़पे बाजार में बेचने के लिए भारत से ले जाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने नेपाल के उस मेडिकल स्टोर मालिक की तलाश शुरू कर दी है, जिसने ये दवाइयां मंगाई थीं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर नेपाल के जूलाघाट थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने झूलापुल पर चेकिंग के दौरान खोड़पे निवासी किशन सिंह (50) को प्लास्टिक के कट्टे में भरी दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास वर्ष 2017 में मियाद पूरी कर चुकी भारतीय दवाइयां मिलीं। पूछताछ में पता चला कि एक भारतीय ने आरोपी को नेपाल में दवा पहुंचाने का काम दिया था। इन दवाओं का 12 हजार में सौदा तय हुआ था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तस्करी कर रहा था। नेपाल के खरीदार की तलाश की जा रही है। इससे मामले से जुड़े और राज सामने आएंगे। इधर, बैतड़ी डीएसपी एच शर्मा ने अनुसंधान इकाई को पूरे मामले की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही झूलाघाट पुलिस और एसएसबी को भी इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को धता बताकर पहुंची दवाइयां
नेपाल को एक्स्पायरी दवाइयां जाने का मामला भले ही नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया हो, लेकिन इससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी की पोल खुल गई है। तस्कर आसानी से भारतीय सुरक्षा को धता बताते हुए खराब दवा लेकर नेपाल सीमा में दाखिल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से एक्सपायर दवाओं की तस्करी का धंधा चल रहा है। इसमें भारत से दवा भेजने वाले की भूमिका भी नेपाल पुलिस की जांच के दायरे में है।

इस मामले में अब तक नेपाल पुलिस से कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। नेपाल पुलिस सहयोग मांगेगी तो सहयोग देंगे। पुलिस इस मामले में इनपुट जुटाएगी। जिस व्यक्ति ने आरोपी को एक्सपायरी दवाएं दी थी, उसका भी पता लगाया जाएगा। - अजय जोशी, एसपी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें