फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में कमरे से युवक का शव बरामद

Fri, 15 Jul 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वाल गांव मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले एक युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। जिस कमरे से शव मिला, उसका दरवाजा भीतर और बाहर से बंद था। युवक का कमरा तीन दिन से इसी हालत में बंद पड़ा था। शुक्रवार शाम जब कमरे से दुर्गंध आने लगी, तब मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रभारी बलवंत कंबोज और उनकी टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा, तो वहां युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि स्यांकुरी गांव निवासी मान सिंह का 19 वर्षीय बेटा वीरेंद्र यहां ग्वाल गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह पिछले साल इंटर में फेल हो गया था। इसलिए वह इस बार प्राइवेट पढ़ाई कर रहा था। उसके कमरे का दरवाजा तीन दिन से नहीं खुला था। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र का शव नीला पड़ चुका था और प्रथमदृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की होगी, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर और बाहर दोनों जगह से बंद होने के कारण इसमें संदेह की स्थिति भी पैदा हो रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और तहकीकात शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें