गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। टनकपुर से बेड़ीनाग को आ रही रोडवेज की बस से ब्रेड और सब्जी पकड़ी गई। चालक-परिचालक इस खाद्य सामग्री से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने सामान जब्त कर लिया।
शुक्रवार को गंगोलीहाट में एसडीएम सौरभ गहरवाल के नेतृत्व में एसओ सुनील बिष्ट ने टनकपुर से बेड़ीनाग को आ रही बस की चेकिंग की। इस दौरान बस से ब्रेड के एक सौ से अधिक पैकेट और आलू गोभी की सब्जी के कट्टे बरामद हुए। चालक परिचालक से पूछने पर दोनों कोई कागजात नहीं दिखा पाए।
उपजिलाधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई के लिए रोडवेज के आरएम और खाद्य विभाग को लिखा है। तीन दिन पूर्व रोडवेज की एक बस से बड़ी संख्या में डीटीएच पकड़े गए थे, जिसे सीज कर दिया था। यह बस अभी भी पुलिस के कब्जे में है।