डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अराजक तत्वों ने रविवार रात ननपापू रोड पर खड़ी एक बाइक को खाई में धकेल दिया। पीड़ित ने पटवारी से मामले की शिकायत की है।
ननपापू निवासी जगदीश सिंह रविवार को बाइक (यूके050ए-2165) सड़क किनारे खड़ी कर घर चले गए। सुबह जब वह सड़क पर पहुंचे तो उन्हें बाइक कहीं नहीं दिखाई दी। उन्होंने गांव के अन्य युवाओं के साथ बाइक ढूंढने का प्रयास किया तो सड़क से थोड़ी दूर आगे खाई में उन्हें वह दिखाई दी। उन्होंने पट्टी पटवारी विनोद कुमार को मामले की जानकारी देते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।