फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखली तोक में आग लगने से मकान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। रिंगू ग्राम पंचायत के ओखली तोक में मकान में आग लगने से हजारों रुपयों का सामान जल गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब दो बजे ओखली तोक निवासी महेश सिंह कालाकोटी के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरु की। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

अग्निकांड में घर का सारा सामान जल गया है। प्रभावित व्यक्ति ने बताया कि कई महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए हैं। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल प्रभावित व्यक्ति ने अग्निकांड के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का जांच के बाद ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें