फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी के खाते से 8841 रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। यहां एक पूर्व फौजी के खाते से साइबर अपराधियों ने 8841 रुपये की राशि उड़ा दी है। पूर्व फौजी तुरगोली निवासी आनंद सिंह कठायत ने बताया कि 27 जनवरी को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और खुद को बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड का पासवर्ड तथा आधारकार्ड नंबर पता पूछा।
विज्ञापन


उसके झांसे में आकर पूर्व फौजी ने सारी जानकारी दे दी। उसके कुछ घंटे बाद ही खाते से पैसे निकल गए। जब पूर्व फौजी को इसका आभास हुआ तो उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया। पूर्व फौजी आनंद सिंह का भारतीय स्टेट बैंक थल में खाता है। उन्होंने बताया कि खुद को बैंक का अधिकारी बताकर फोन करने वाले व्यक्ति को वह सारी जानकारी देने की गलती कर गए थे। मंगलवार को उन्होंने इस संबंध में बैंक के अधिकारियों से मुलाकात की।

बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक का कोई भी अधिकारी किसी भी व्यक्ति के एटीएम या पासबुक के बारे में कभी कोई जानकारी हासिल नहीं करता। लोगों को ऐसे फर्जी फोन कॉलों से सावधान रहना चाहिए। पूर्व फौजी ने बताया कि यदि वह तुरंत एटीएम ब्लॉक नहीं करवाते तो खाते से और रकम भी निकल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें