फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली से अज्ञात लाश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। महाकाली के किनारे खोजबीन का अभियान चला रहे पुलिसकर्मियों को सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात लाश मिली है। लाश को धारचूला लाशघर में रख दिया गया है। तीन दिन तक लाश शिनाख्त के लिए लाशघर में रहेगी। यह आशंका जताई जा रही है कि यह लाश मालपा या मांगती हादसे में लापता व्यक्ति की हो सकती है। खोजबीन का अभियान चला रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक रजत कसाना ने बताया कि तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर ऐलागाड़ के पास महाकाली में यह शव उतराता दिखाई दिया। शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी के किनारे लाया गया। उन्होंने कहा कि मांगती और मालपा के कुछ लापता लोग महाकाली में बह गए होंगे। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसलिए उसे तीन दिन तक लाशघर में रखा जाएगा। पुलिस अपने स्तर से खोजबीन का अभियान जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें