फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेलिया नदी में गिरी टैक्सी, एक की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट/पिथौरागढ़। लटीनाथ से गोकुलेश्वर जा रही एक यात्री टैक्सी गिरबगड़ के पास खाई में गिर गई। दुर्घटना में नेपाल के एक यात्री की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। नेपाली पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर गोकुलेश्वर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम छह बजे गिरबगड़ क्षेत्र में एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे चमेलिया नदी में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर नेपाली पुलिस और आपदा दस्ते ने बचाव कार्य शुरू किया। नेपाल प्रहरी जवान वमदेव भट्ट ने बताया कि दुर्घटना में दार्चूला के मारमा गांव निवासी 36 वर्षीय कृष्ण सिंह की मौत हो गई, जबकि मारमा गांव का एक दंपति 35 वर्षीय अकबर मेहरा, 29 वर्षीय गोमती मेहरा, 10 वर्षीय बेटी गीता घायल हुए। दुर्घटना में भारतीय नागरिक 69 वर्षीय सवर्ण सिंह मुरली, 70 वर्षीय मेहरबान सिंह शामिल हैं। भारतीय नागरिक उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को गोकुलेश्वर अस्पताल भर्ती कराया गया है। नेपाल पुलिस के अनुसार लापता टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें