फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डेढ़ माह पूर्व नगर के एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चंडीगढ़ (पंजाब) में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि बुधवार को आरोपी निर्मल चंद्र भट्ट पुत्र पीतांबर भट्ट निवासी मूनाकोट थाना जाजरदेवल को पिथौरागढ़ के सिल्थाम से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ चंडीगढ़ में आईपीसी की धारा 376, 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दवा प्रतिनिधि का कार्य करता है। डेढ़ माह पूर्व पिथौरागढ़ के एक होटल में आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पीड़िता चंडीगढ़ चली गई। उसने चंडीगढ़ पुलिस से मामले की शिकायत की। घटनास्थल पिथौरागढ़ होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने मामले को पिथौरागढ़ पुलिस के पास हस्तांतरित कर दिया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ पुलिस के पास मामला आने के बाद पुलिस अधीक्षक राम चंद्र राजगुरु के निर्देश पर थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। छानबीन में आरोपी युवक के घटना के दिन नगर के उस होटल में ठहरने की पुष्टि हुई थी, जिसमें नाबालिग से दुराचार का आरोप है। अमर उजाला के बुधवार के अंक में यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। दिनभर इस मामले को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें