फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराती की मौत के मामले में तीन युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के चौड़मन्या में खाई में संदिग्ध हालात में मृत मिले बराती की मौत के मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को सिमायल गांव से गंगोलीहाट के रावलगांव गई बरात में शामिल गोविंद सिंह रावल का शव खाई में पड़ा मिला था। घटना की सूचना के बाद हल्द्वानी से बेड़ीनाग पहुंचे मृतक के भाई त्रिलोक सिंह ने इस मामले में दीपक सिंह, नवीन सिंह और पुष्कर सिंह के खिलाफ तहरीर सौंपी।

तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस के अनुसार मृतक के चचेरे भाई चंदन सिंह को भी इन्हीं तीनों युवकों ने गोविंद सिंह के खाई में गिरने की सूचना दी थी। उसके पूछताछ करने पर युवकों ने उसके सिर में भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। चंदन सिंह के सिर में भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें