पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग घाट के चमगाड़ रोड पर पुलिया के निर्माण के दौरान लिंटर की शटरिंग गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
चमगाड़ रोड पर रविवार को सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी बीच पुलिया में लिंटर डालने के दौरान शटरिंग गिरने से मजदूर हर सिंह निवासी ग्राम जमराड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर जिपं सदस्य लक्ष्मी भट्ट और राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल हर सिंह को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। भट्ट ने बताया कि आपसी सहयोग से हर सिंह को हल्द्वानी भेजने की व्यवस्था की गई।