फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुकान से लूट करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को दिनदहाड़े लूटने के आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से नकदी, स्वेटर भी बरामद हो गई है। एक युवक ने रविवार को नगर के टकाना में स्थित एक रेडीमेड कपड़ा विक्रेता को उस्तरा दिखाकर दो हजार रुपये लूट लिए थे। आरोपी दुकान से एक स्वेटर भी उठा ले गया था। व्यापारी आशुतोष वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 के तहत लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रेमपाल, राजवीर सिंह नेगी ने सोमवार को इस मामले में वांछित पैय्यापौड़ी निवासी आरोपी जगदीश बोरा उर्फ जग्गू को टनकपुर रोड स्थित एक होटल के सामने दबोच लिया। उसके पास से लूट की नकदी, स्वेटर बरामद कर ली गई है। एसआई पंकज जोशी ने बताया कि जग्गू नशेड़ी प्रवृत्ति का है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें