फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने के नाम पर चीड़ के 28 पेड़ काटे

Mon, 20 Nov 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में चौबाटी के पास काटे गए चीड़ के पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के चौबाटी कस्बे से अज्ञात लोगों ने बिना किसी स्वीकृति के सड़क काटने का काम शुरू कर दिया। सड़क की कटिंग के दौरान चीड़ के 28 हरे पेड़ गिरा दिए गए हैं। लोगों की शिकायत पर सोमवार को राजस्व और वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। टीम को मौके पर एक जेसीबी खड़ी मिली। जगह-जगह चीड़ के पेड़ गिरे पड़े थे। बिना मंजूरी के कौन लोग सड़क बनाने का काम कर रहे हैं, प्रशासन इसकी जानकारी जुटाने में लग गया है।
विज्ञापन


एसडीएम विवेक प्रकाश को कुछ लोगों ने यह शिकायत की थी कि दो-तीन दिन से चौबाटी से आगे सड़क निर्माण के लिए जेसीबी लगाई गई है। दो-तीन दिन के भीतर ही उस क्षेत्र में छह सौ मीटर सड़क काट दी गई है और चीड़ के 28 पेड़ गिरा दिए गए हैं। यदि सड़क निर्माण का काम इसी तरह चलता रहा तो पूरा जंगल नष्ट हो जाएगा। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक किशन सिंह भंडारी और वन रेंजर राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके पर भेजा। टीम को सड़क की कटिंग करते हुए तो कोई नहीं मिला लेकिन मौके पर एक जेसीबी खड़ी मिली। जाहिर है कि पेड़ों को गिराने और सड़क को काटने में जेसीबी का प्रयोग किया गया होगा। सड़क कटिंग का काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है। टीम को मौके पर गिरे और कटे हुए करीब 28 पेड़ मिले। टीम में वन विभाग के हरीश चंद्र सती, राजस्व विभाग के बृजेश गुरुरानी, विनोद कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें