फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/मदकोट (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी और बंगापानी तहसील में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में खाई में गिरकर दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे समकोट ग्राम पंचायत के ननकना तोक निवासी जसमल सिंह (35) पुत्र बहादुर सिंह अपने गांव जाते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जसमल सिंह सोमवार को समकोट गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मारे गए वीरेंद्र सिंह के रेस्क्यू के लिए गांव से गईं टीम में शामिल था। जसमल घर लौटते समय खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस और राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी। मंगलवार सुबह शव खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना बंगापानी तहसील की है। मदकोट प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम बाता उमडाडा निवासी धरम सिंह (58) पुत्र केशर सिंह मदकोट से घर लौट रहे थे। निरतोली बैंड के पास 250 मीटर गहरी खाई में गिर गए। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह खाई में उनका शव पड़ा देखा। सूचना पर रेगुलर और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मदकोट पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने शव का पंचनामा भरा। चौकी प्रभारी ने बताया कि डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर मदकोट में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें