फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो वर्ष पूर्व स्विफ्ट कार से बरामद हुई अंग्रेजी शराब के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार अक्तूबर 2017 को यूके 05बी 4895 नंबर की नेमप्लेट लगी स्विफ्ट मारुति कार से 360 बोतल अंग्रेजी शराब और हरियाणा नंबर की चार नंबर प्लेटें भी बरामद हुई थीं। तलाशी के दौरान चालक मौके से फरार हो गया था। इस मामले में हरियाणा का कैंथल निवासी जसमीत वांछित था। सोमवार को कोतवाल प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में आरोपी को पिथौरागढ़ पोस्टआफिस के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। टीम में दिनेश चंद्र, राजेंद्र सिंह, कैलाश फर्त्याल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें