फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर युवक को घायल किया

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मुनस्यारी तहसील के ग्राम पंचायत वल्थी के रोपाड़ गांव में दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को वल्थी के रोपाड़ गांव में किसी का उपनयन संस्कार हो रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे रोपाड़ निवासी लक्ष्मण गिरी (28) पुत्र हयात गिरी, तिंफू राप्ती निवासी डिगर राम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डिगर राम ने लक्ष्मण गिरी के सिर, पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने रात में ही 108 को फोन किया लेकिन वाहन खराब बताया गया। सोमवार सुबह भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने 108 को फोन किया। वाहन उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई। इस पर सोमवार सुबह 8:15 बजे 108 वाहन आया। घायल को मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष चंदन बिष्ट के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे सब इंस्पेक्टर अरुण राणा ने घायल के बयान दर्ज किए। वादी लक्ष्मण की तहरीर पर आईपीसी की धारा 326 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। मदकोट पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में सोमवार को तिंफू पहुंची टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें