पिथौरागढ़। मझेड़ा भूलागांव में पशुओं के लिए चारा पत्ती काटने दौरान पेड़ से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह मझेड़ा भूलागांव निवासी 33 वर्षीय कमला कापड़ी पत्नी तुलसी दत्त कापड़ी पशुओं के लिए चारा पत्ती काट रही थी। इसी दौरान वह पेड़ से गिर गई। पत्थरों में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के दो बच्चे हैं जबकि पति होमगार्ड हैं।