पिथौरागढ़-घाट सड़क पर सोमवार को मटेला के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घाट से पिथौरागढ़ आ रहा ट्रक यूपी 26 टीए 1451 सुबह करीब छह बजे असंतुलित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही घाट चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों ट्रक चालक इस्लाम मोहम्मद पुत्र मो. वसील निवासी खासजंग पीलीभीत, शकील साह पुत्र मुन्ना शाह निवासी बकरिया नगमा पीलीभीत को खाई से निकलवाया। 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा। दोनों घायलों को काफी चोट आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायल निजी एंबुलेंस से पीलीभीत रवाना हो गए। घटना की सूचना दोनों घायलों के परिजनों को दे दी गई है।