पिथौरागढ़। नगर के सिनेमा लाइन से मोबाइल चुराने वाले दो किशोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। मोबाइल बरामद करने के बाद दोनों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले सिनेमा लाइन से तीन मोबाइल सेट चोरी हुए थे। पूछताछ में दो किशोर इसमें लिप्त पाए गए। किशोर होने के कारण दोनों को पूछताछ के बाद सख्त हिदायत देकर माता-पिता को सौंप दिया गया है।