फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध उपखनिज ढोते चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर चेकिंग के दौरान तालेश्वर मोड़ पर पिकअप वाहन (यूके 05 सीए 1402) को पकड़ा है। इस वाहन में अवैध रूप से उपखनिज ढोया जा रहा था। चालक गौड़ीहाट निवासी किशन सिंह शराब के नशे में था और वह पुलिस को उपखनिज का परमिट नहीं दिखा पाया। पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष टीएस राणा ने बताया कि चालक के खिलाफ खान अधिनियम के साथ ही पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष के साथ एसआई संजय पूनिया, सिपाही मनोज देव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें