फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचाचूली बुग्याल में बकरी चराने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। पंचाचूली बुग्याल में बकरी चराने गए युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


मुनस्यारी विकासखंड के रिंगू गांव के रमथिंग तोक निवासी गोपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह बकरियां चराने पंचाचूली तोक में गया था। तीन दिन पहले वह बर्फ में फिसलने से गहरी खाई में गिर गया। साथ में मौजूद चरवाहों ने इसकी सूचना गांव भेजी।
विज्ञापन


गांव से गए लोग शव को खाई से निकालकर मदकोट लाए। पुलिस और राजस्व विभाग ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ मुख्यालय भेज दिया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े में खाई में गिरने से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व कीड़ा जड़ी निकालने के दौरान एक नेपाल निवासी युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें