बैतड़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल में महाकाली नदी से रेत लाते समय एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी से मिली जानकारी के अनुसार महाकाली नदी से रेत निकालकर जिला मुख्यालय गोठलापानी लाते समय बाराकोट के पास एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बैतड़ी प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक नेत्र बहादुर कुंवर ने बताया कि दुर्घटना में कैलाली जिला टीकापुर नगर पालिका एक निवासी तपेंद्र पुन मगर (23) की घटनास्थल में ही मौत हो गई। प्रहरी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।