फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के भाई ने दी तहरीर, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के ब्याती गांव में महिला और उसकी नवजात की मौत के मामले में मृतका के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दी है। उसने हत्या की आशंका जताई है। उधर, महिला और नवजात का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


ब्याती गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी दीपा देवी ने नौ दिन पहले जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले गए थे। नामकरण की तैयारी चल रही थी। इसी बीच बुधवार को दोनों घर के अंदर मृत मिले। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी मिलने पर राजस्व पुलिस ने महिला और उसके नवजात के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

इधर, इस मामले में दीपा के भाई गंगोलीहाट के डूनी निवासी प्रकाश सिंह ने राजस्व पुलिस में बहन के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। प्रकाश सिंह ने कहा है कि उसकी बहन दीपा का छह वर्ष पहले विवाह हुआ था। आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल वालों का उसके साथ व्यवहार अच्छा नहीं था।
विज्ञापन


12 दिसंबर को फोन से उसकी बहन की मौत की सूचना दी गई। जब वहां पहुंचा तो उसकी बहन के शरीर, सिर और बायीं आंख के नीचे नीले निशान पड़े थे। प्रकाश सिंह ने बहन की हत्या का अंदेशा जताते हुए राजस्व पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला और नवजात का पोस्टमार्टम कर दिया है। सीलबंद रिपोर्ट मिली है। शुक्रवार को बेड़ीनाग में एसडीएम के सामने रिपोर्ट खोली जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर बयान लिए जाएंगे। -महिमा भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक, त्रिपुरा देवी, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें