फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लापता महिला की मां नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। विधवा महिला के रामगंगा में कूदने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लापता महिला की मां ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को थल थाने पहुंची लापता महिला की मां ने कहा कि आरोपी ने उनकी विधवा बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है, उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है, आरोपी को कठोर सजा मिलनी चाहिए। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मानसिक रूप से अवसाद में आई महिला ने 13 अगस्त को मुवानी के पास रामगंगा में कूद मार दी थी। महिला के मायके वालों ने 14 अगस्त को थल थाने में एक युवक पर बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला का पांच दिन बाद भी कोई पता नहीं लगा है।

महिला की तलाश के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक भगवान गोस्वामी ने बताया कि आरोपी राजू राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, महिला के घर से एक और सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें