फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुवक अकेले ही मार रहा था नदी में मछली:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। रामगंगा में मछली मारने के दौरान विस्फोटक से युवक का हाथ जिस समय उड़ा उस समय युवक अकेला था। पुलिस की जांच में यह बात साबित हुई है।

थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को धामी फल्यांटी निवासी जगत सिंह पुत्र खड़क सिंह स्वयं नदी में मछली मारने के लिए विस्फोट कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ उड़ गया। विस्फोट की आवाज सुनकर वहां गुजर रहे बागेश्वर जिले के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद मामले की आगे की पड़ताल की जाएगी। युवक के पास विस्फोटक कहां से आया, इसका भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें