फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें : एसपी

Fri, 21 Jul 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते एसपी लोकेश्वर सिंह। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तस्करी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने शनिवार को एसआई मनोज पांडेय, एएसआई नंदा जोशी, त्रिभुवन जोशी, गौरव अधिकारी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र चंद, छत्तर सिंह, पुष्कर नाथ, सुरेश धौनी, राजेश यादव, कल्पना टम्टा, हेड कांस्टेबल एसडीआरएफ नवीन कुमार, दीपक कापड़ी, खेमराज, किशोर सिंह को सम्मानित किया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके अधीन कर्मचारियों की समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर ठेकेदारों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी उपाय कर गार्ड नियुक्त कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई के निर्देश दिए। अनावश्यक रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को जब्त करने या व्हील लाॅकर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ नरेंद्र पंत, सीओ धारचूला परवेज अली, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र, एलआईयू निरीक्षक रोहित जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें