फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : गुंजी ने नाबी को हराया

Tue, 08 Aug 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गुंजी में विजेता, उप विजेता टीम को सम्मानित करते अति​थि और एसएसबी के अ​धिकारी। स्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसएसबी 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट मधुकर अमिताभ के दिशा-निर्देशन में सीमा चौकी गुंजी में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्राम पंचायत रोकांग और नाबी गांवों की टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रोकांग अंजू रोंकली, विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधान गुंजी जसमा गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच शुरू कराया। पहले लीग मैच में रोकांग की टीम ने 12 ओवर में 72 रन बनाए। जवाब में उतरी गुंजी की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे लीग मैच में रोकांग टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। नाबी की टीम ने 76 रन बनाकर मैच जीत लिया।
फाइनल में गुंजी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नाबी की टीम ने गुंजी के समक्ष 132 रन का लक्ष्य रखा। गुंजी के खिलाड़ियों ने 133 रन बनाकर मैच जीता। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतू गुंज्याल को मिला। वहां गुंजी चौकी प्रभारी निरीक्षक दलराज मीना, एसएसबी के जवान और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 08 पीटीएच 14 पी- गुंजी में विजेता, उप विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि और एसएसबी के अधिकारी। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें