पिथौरागढ़। मिनी स्टेडियम नैनीसैनी में द एथलिट क्रिकेट होम की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का डॉन बॉस्को स्कूल अंडर-17 वर्ग में चैंपियन बना। विद्यालय की टीम अंडर-14 वर्ग में उपविजेता रही। अंडर-14 टीम के कप्तान कार्तिक परिहार को प्लेयर ऑफ द सीरीज नवाजा गया। वहीं हर्षवर्धन पुनेठा बेस्ट बॉलर रहे। अंडर-17 टीम के कप्तान आदित्य ऐरी को बेस्ट बैट्समैन, योगेश पुनेठा को बेस्ट बॉलर और प्लेयर, परीक्षित धामी को बेस्ट कीपर चुना गया। खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक संजीव कुमार, प्रधानाचार्य जॉयस, कोच हरीश सिंह दिगारी सहित अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवाद