राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार करें।
आयोग के उपाध्यक्ष ने धारचूला नगर के रिहायसी इलाकों का दौरा करने के साथ ही पालिका के वार्डों का भी निरीक्षण किया। बाद में ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दशरथी खैर और उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने उपाध्यक्ष को नगर की सफाई और सीवरेज की समस्या की जानकारी दी। बैठक में कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री गौरव नेे कहा कि मुख्यमंत्री ने सफाई आयोग के गठन के साथ ही पूरे राज्य में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने जल संस्थान को सीवर लाइन का प्रपोजल बनाने का निर्देश दिया। नगरपालिका में वाल्मीकि बस्ती के लिए जगह तलाशने के भी अफसरों को निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डुंगर सिंह दानू, तहसीलदार इंद्र बहादुर मल्ल, अधिशाषी अधिकारी डीके तिवारी, बीएल भारती, बीडीओ केएस रावत, थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज, जीवंती जोशी, मंजु कुटियाल, अरविंद वाल्मीकि , केआर टम्टा, राजेश कुटियाल, नृप सिंह गर्ब्याल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।