फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्रीम पौडरा घिसनी किलै ने मेरी निर्मला हंसनी किले नै...

Sun, 19 Nov 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहाड़ी और नेपाली गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। रात में कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद उठा रहे हैं।

मेला अब जोर पकड़ने लगा है। दिन में लोग ऊनी कपड़े, जैकेट, स्वेटर, दन, कालीन, पंखी, थुलमा, चुटका, लोहे के बर्तन, जड़ीबूटी आदि की खरीद कर रहे हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मेलार्थी मेले में पहुंच रहे हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छारछुम, मिनर्वा एकेडमी कालिका, चिल्ड्रन पैराडाइज अस्कोट के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन स्कूल मदकोट और बालिका इंटरमीडिएट कालेज धारचूला ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित हुए। सांस्कृतिक संध्या में चंद्र प्रकाश रौम्पा ने रैप नृत्य किया। प्रियंका मेहरा ने चकोट कि पार्वती सौरास नि जानि भली, क्रीम पौडर घिसनी किलै नै, बेडू पाको बार मास, धाना मेरी ओ धाना पहाड़ी गानों ने लोगों को खूब नचाया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, विशिष्ठ अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. मनोज गोरकेला, मेलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, सहायक मेलाधिकारी आरपी आर्य, सीओ परवेज अली रहे। यहां सूरज प्रकाश, प्रेमा कुटियाल, हरीश सिंह धामी, प्रमोद ऐरी, गंगोत्री दताल, दीपक रौंकली, राम सिंह ह्यांकी, भगवती दनपुरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


नेपाल में तीन दिन में ही हो गया मेले का समापन
धारचूला। जौलजीबी के पार नेपाल में मेले का समापन हो गया है। इस बार यहां मेला तीन दिन ही चला। नेपाली लोकगायक कृष्ण सिंह धामी, ऋषि रिझाल, मनोज सिंह धामी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि नेपाल सुदूर पश्चिम सात नंबर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर साही, विशिष्ट अतिथि कानून मंत्री शिवराज भट्ट, वन तथा पर्यावरण मंत्री रमेश धामी, दार्चुला के सांसद रमेश आदि मौजूद रहे। नेपाल में यह मेला गांव पालिका की ओर से संचालित किया जाता है। विगत वर्षों में यह मेला एक हफ्ते तक चलता था। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें