धारचूला (पिथौरागढ़)। 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट की ओर आयोजित दो दिनी खेल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत बौन और फुटबॉल में नागलिंग की टीम विजयी रही।
36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत दारमा घाटी में वॉलीबाल और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल सिंह बनग्याल ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि एसडीएम दिवेश शाशनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आईटीबीपी के एसी जीडी बालकृष्णन सिंह ने बताया कि वॉलीबाल में आठ टीमें और फुटबॉल में चार टीमों ने हिस्सा लिया।
वॉलीबाल में फाइनल मैच बौन और सोन दुग्तु के बीच हुआ जिसमें बौन की टीम ने 3-1 से जीत हासिल की। फुटबॉल मैच का फाइनल नागलिंग और सोन दुग्तु के बीच हुआ जिसमें नागलिंग ने सोन दुग्तू को 2-1 से हराया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि एसडीएम दिवेश शाशनी और आईटीबीपी के अधिकारियों ने विजेता टीम को 12500 रुपये, उपविजेता टीम को 7500 रुपये और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल सामग्री बांटी गई। वहां आईटीबीपी के निरीक्षक बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई आशुतोष, महेश कार्की, हेड कांस्टेबल भवान नबियाल, संतोष बोनाल, जगमोहन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।