फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खोलिया गांव में लंपी बीमारी से गाय की मौत

Sat, 22 Jul 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। लंपी बीमारी से अभी तक पशुओं की मौत रुक नहीं रही है। ताजे मामले में खोलिया गांव के पुष्कर राम की दुधारू गाय की मौत की सूचना है। गांव के ही किशन पाल, जगदीश पाल, निर्मला देवी, धरम राम, प्रेम सिंह आदि की गायों को सूजन, बुखार और घाव हो रहे हैं। पशुओं की बीमारी से व्यथित लोग पशु अस्पताल पहुंचे लेकिन वह बंद मिला। फार्मासिस्ट देवकीनंदन भट्ट ने बताया कि वह एक कर्मचारी को लेकर बेड़ा, रसगाड़ी, गदाली, मोचोरा और बड़ीगांव में टीकाकरण के लिए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, खोलिया गांव की प्रधान हेमा कुंवर ने शासन-प्रशासन से शीघ्र पशु चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। बता दें कि चार साल से अस्पताल में पशु चिकित्सक तैनात नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें