फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल का कोविड जांच केंद्र खस्ताहाल

Wed, 26 Apr 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल पिथौरागढ़  का कोविड जांच केंद्र खस्ताहाल। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल परिसर में स्थापित कोविड जांच केंद्र बदहाल स्थिति में है। जांच केंद्र के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। यहां पर जांच करने वाले स्वास्थ्य कर्मी खतरों के बीच काम करते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कोविड जांच केंद्र के आगे का हिस्सा असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। पिछले कुछ समय से यह इसी हाल में है। कोविड केंद्र के पास ही सीवर लाइन भी है जबकि बारिश में छत से पानी जांच केंद्र के अंदर टपकने लगता है। ऐसे में कोविड के संभावित लक्षणों वाले मरीजों की जांच करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य कर्मी और मरीजों के बीच में रैपिड एंटीजन जांच के दौरान किसी प्रकार की सामाजिक दूरी नहीं होती है। यहां पर रोजाना औसतन 20 लोगों की जांच होती है। अगर जांच में अधिक लोग संक्रमित मिले और संक्रमण बढ़ा तो स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि कोविड केंद्र को जल्द ही सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें