पिथौरागढ़। नगर के कुमौड़-टनकपुर तिराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दंपती घायल हो गए। इस दौरान क्वीतड़ निवासी बाइक सवार मनोज बिष्ट और उनकी पत्नी दीपा देवी घायल हो गए। दोनों सुबह नगर के गंगा निवास से थरकोट झील के पास अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमन आलम ने बताया कि दीपा देवी को चोटें आई हैं और मनोज बिष्ट के पैर में चोट है। लोगों ने तेज रफ्तार बाइकर्स के वाहनों को सीज कर लाइसेंस निलंबित करने की मांग की है।