फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनराजियों को बताए कोरोना महामारी से बचाव के उपाय

विज्ञापन
डीडीहाट में वनराजि बच्चे को हाथ धाने का तरीका सिखाते रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रेडक्रॉस की पिथौरागढ़ और डीडीहाट की टीम ने वनराजि परिवारों के गांवों में जाकर उन्हें कोरोना से बचाव के उपाय बताए। वहीं डीडीहाट की स्वास्थ्य टीम ने सभी का मेडिकल टेस्ट किया। डीएम पिथौरागढ़ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला रेडक्रॉस टीम को हरी झंडी दिखाकर वनराजि गांव कूटा चौरानी और मदनपुरी के लिए रवाना किया। मदनपुरी में पहुंची रेडक्रॉस की टीम ने वनराजि बच्चों और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए साबुन से हाथ धोने के तरीके बताए। वनराजि परिवार के सभी सदस्यों का डॉ. मो. सलीम, डॉ. बीएस मेहरा के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण किया। रेडक्रॉस के राष्ट्रीय सदस्य कुंदन सिंह टोलिया के नेतृत्व में सभी 50 वनराजि परिवारों को राशन भी दिलाया। वहां वासु पांडे, भगवान सिंह, संजय पंत, पवन टोलिया, लवराज भैसोड़ा, प्रकाश बोरा, धर्मेंद्र टोलिया, दीपेश जंगपांगी, विक्की कन्याल, महेश कन्याल, प्रवीन कन्याल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें