पिथौरागढ़। लाॅकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रिओं को कोरोना वायरस के बचाव की जानकारी देने वाले एसआई किशोर पंत घाट चौकी में मुस्तैद हैं। लाॅकडाउन के बाद से ही चौकी इंचार्ज किशोर को बाहर से आने वाले लोगों के जांच की जिम्मेदारी दी गई। आॅलवेदर सड़क भी कई बार रात में बंद हो जाती है। ऐसे में वे कई बार भूखे यात्रियों को भोजन करा चुके है। सड़क बंद होने पर वे रात में खुद मौके पर जाकर यातायात सुचारू कर आते हैं। फरवरी से वे अपने परिजनों से भी नही मिल पाए है। लाॅकडाउन के शुरुआती समय में यूपी और बहराइच की ओर पैदल निकले तीन सौ से अधिक लोगों को समझा बुझाकर मुख्यालय भेजने में मुख्य भूमिका रही है। बृहस्पतिवार को कंतगांव के पास एनएच के सुपरवाइजर की दुर्घटना होने पर वे सबसे पहले अपनी टीम के साथ खाई में पहुंचे। फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से शव सड़क तक लाए। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने उनके कार्यो को देखते हुए उन्हें कोरोना वारियर भी घोषित किया। (संवाद)