फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओ को सेना ने किया सम्मानित

विज्ञापन
सेना के कुमाऊँ स्काउट्स ने कोरोना योद्धाओं को फूल माला द्वारा सम्मानित किया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला। तहसील मुख्यालय में कुमाऊं स्काउट के कमानधिकारी कर्नल एपी सिंह के नेतृत्व में एसएसबी, पुलिस के जवानों, डॉक्टर, पैरा मेडिकल कर्मचारियों, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, पर्यावरण मित्रो और मीडिया कर्मियों आदि कोरोना योद्धाओं को उनके कार्यालयों में मिष्ठान वितरण और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कर्नल एपी सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ रहे योद्धाओं को सम्मान देकर यह संदेश देने की कोशिश है कि देश की सेना भी उनके साथ खड़ी है। मुश्किल हालातों में उनके उत्कृष्ट कार्य से ही पूरे भारत में आमजन सुरक्षित हैं उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ही जीतेगा। सेना से सम्मान पाकर सभी कर्मचारी गदगद दिखे। चिकित्साधिकारी डॉ एमके जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहा कि यूं तो हमेशा सेना के जवानों का ही पूरा देश सम्मान करता है आज उनके द्वारा सम्मान पाना गौरव का क्षण था। इस अवसर पर ले कर्नल पुनीत मल्होत्रा, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह,सूबेदार कुंदन सिंह, डॉ विजय,डॉ किशोर, डॉ फुरकान, डॉ आमिर आलम, डॉ. कंचन डॉ. कविता, फार्मासिस्ट महेश, गजेंद्र, सुंदर, देवेंद्र थापा, सीओ विमल आचार्य, कोतवाल बिजेंद्र शाह, सभासद प्रेमावती कुटियाल,बेला शर्मा,सफाई प्रभारी भूरे सिह, सफाई नायक दुर्गेश पवार, सेनानी एसी बीएन पांडे मान सिंह आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें